News: East Jamshedpur


रामार्चा पूजा द्वितीय दिवस : विधि विधान से रुद्राभिषेक संपन्न, हजारों ने ग्रहण किया “महाप्रसाद”


22 July 2024 | जमशेदपुर

-बारीडीह क्षेत्र में दो दिनों तक रहा उत्सव-सा माहौल
-रामार्चा पूजा के बाद रुद्राभिषेक में उमड़े श्रद्धालु
-संघ के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने ग्रहण किया “महाप्रसाद”

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के बारीडीह स्थित कार्यालय में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को भगवान शिव के रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। रुद्राभिषेक संपन्न होने के बाद दोपहर एक बजे से बगल के रामार्चा मैदान में हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए लोग देर रात तक आते रहे। 

रामार्चा पूजा और रुद्राभिषेक कराने वाले पंडित श्री विनोद पांडेय ने बताया कि सोमवार की सुबह सबसे पहले गौरी-गणेश, वरुण, नवग्रह, मात्रिका आदि का पूजन किया गया। इसके बाद भगवान का पार्थिव शिवलिंग बनाया गया। फिर उनका आवाहन किया गया। इसके उपरांत विग्रह स्नान कराया गया। दूध, दही, मधु, घी, गन्ने का रस, भांग का रस और पवित्र भस्म को घोल कर शिवजी का स्नान कराया गया। उसके बाद भगवान को भोग लगाया गया। भोग लगाने के बाद उसे ग्रहण करने के लिए प्रभु की पूजा की गई। इसके पश्चात रुद्राभिषेक शुरु हुआ। यह रुद्राभिषेक दूध, जल, गुड़ मिश्रित जल, गन्ने का रस आदि से किया गया। रुद्रअष्टधायी का पाठ अनवरत चलता रहा। रुद्राभिषक कोई चार घंटे चला। इसके बाद उत्तर पूजन किया गया। इसमें भगवान जी का पुनः ऋंगार किया गया। रुद्राभिषक संपन्न होने के बाद शिव जी का प्रसाद वितरित किया गया। 

रुद्राभिषक संपन्न होने के बाद कल संपन्न रामार्चा पूजा का महाप्रसाद रामार्चा मैदान में वितरित किया गया। इस बार रामार्चा पूजा के महाप्रसाद में बक्सर के कुशल कारीगरों द्वारा हाथी कानपूड़ी, आलू परवल की सब्जी, आलू बैंगन की सब्जी, टमाटर की खट्टी-मीठी चटनी और बुंदिया बनाया गया था।

प्रसाद ग्रहण करने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के पूर्व संचालक सिद्धिनाथ सिंह, जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन सिंह, चैंबर ऑफ कामर्स के पूर्व अध्यक्ष सुरेश संथालिया, पूर्व महासचिव भरत भसानी, अविनाश सिंह राजा, कोल्हान के पूर्व आयुक्त विजय कुमार सिंह, खादी बोर्ड के मनोज कुमार सिंह, जिला परिषद की सदस्य कविता परमार, जेएनएसी के डिप्टी टाउन कमिश्नर कृष्ण कुमार, पथ निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता दीपक सहाय, उद्योगपति राज कुमार अग्रवाल, टाटा मोटर्स के टाउन एडमिनिस्ट्रेटर रजत सिंह, बी एन सिंह, जुस्को के प्रबंधक निदेशक ऋतुराज सिन्हा, कारपोरेट सर्विसेज के चीफ प्राण्य सिन्हा, टाटा स्टील के बीपीसीएस चाणक्य चौधरी, भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह, साहिबगंज के भाजपा नेता अमित कुमार सिंह, पूर्व भाजपा नेता और समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, नेपाली समाज के विजय दमाई, वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ के शिवपूजन सिंह, कई मंदिरों के प्रतिष्ठित पुजारी, पटेल समाज के प्रतिष्ठित लोग, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टीद्वय अशोक गोयल और आशुतोष राय, युगांतर प्रकृति पत्रिका के संपादक अंशुल शरण आदि प्रमुख थे।

#Saryu Roy#         East Jamshedpur MLA         #Ramacharya Puja         #24th Year         #Guru Purnima         #Mahaprasad Vitran         #Ramacharya Maidan