News: East Jamshedpur


स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नदी पूजन किया जाएगा


13 January 2024 | जमशेदपुर

स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कल 14 जनवरी को नदी पूजन किया जाएगा। यह नदी पूजन सोनारी स्थित दोमुहानी नदी घाट सहित भुईयांडीह कल्याणनगर घाट, सीतारामडेरा के पाण्डेय घाट और बारीडीह स्थित भोजपुर कॉलोनी घाट पर होगा। सोनारी स्थित दोमुहानी घाट पर प्रातः 10.30 बजे नदी पूजन होगा, इसके पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाएगा। ज्ञात हो कि युगांतर भारती और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष नदी पूजन किया जाता है, जिसमें नदी पूजन कार्यक्रम में शहर एवं प्रदेश के विभिन्न विभुतियां शिरकत करते हैं। इस वर्ष यह 19वां नदी पूजन महोत्सव होगा।

स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री अशोक गोयल ने जानकारी दिया है कि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय शामिल होंगे। सोनारी, दोमुहानी घाट पर पूजन कार्यक्रम की देखरेख श्री मुकुल मिश्रा जबकि भुयाँडीह पांडेय घाट और बारीडीह, भोजपुर घाट में पूजन कार्यक्रम की देखरेख श्री सुबोध श्रीवास्तव और श्री मनोज उज्जैन की देखरख में किया जाएगा।

#Saryu Roy         #East Jamshedpur MLA         #Swarnrekha Kshetra Vikas Trust         #Nadi Pujan         #Domuhani Nadi Ghat         #Sonari         #Bhuiyadih Kalyannagar Ghat         #Sitaramdera