News: Swarnarekha Bachao Abhiyan


बीसवां स्वर्णरेखा महोत्सव 12 से, नगड़ी में तीन दिनों तक चलेगा महोत्सव: अंशुल शरण


28 December 2025 | रांची

-ख्यातिलब्ध कृषि वैज्ञानिक आयेंगे मेले में

-2026 में नदी अतिक्रमण के ख़िलाफ़ जबरदस्त आंदोलन

-12 को खेलकूद, निबंध और चित्रांकन प्रतियोगिता 

-13 को कृषि प्रदर्शनी का आयोजन

-14 को उद्गमस्थल पर भव्य नदी पूजा होगी

युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने कहा है कि बीसवां स्वर्णरेखा महोत्सव का आयोजन धूम धाम से उद्गमस्थल रानीचुआ, नगड़ी, रांची में होगा। इस संबंध में तैयारी जोर शोर से चल रही है। 

यहां नगड़ी में तैयारी बैठक में शामिल होने आए श्री शरण ने कहा कि यह आयोजन 12 से 14 जनवरी तक होगा। 12 जनवरी को विश्व युवा दिवस है। इस मौके पर चित्रांकन, निबंध और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

श्री शरण ने बताया कि 13 जनवरी को कृषि प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें  कृषि क्षेत्र से जुड़े ख्यातिप्राप्त वैज्ञानिक शामिल होंगे। 

अंशुल शरण ने बताया कि मकर संक्रांति 14  जनवरी को है। इस दिन उद्गम स्थल पर भव्य नदी पूजन का आयोजन होगा। इसी दिन मेला भी लगेगा। 14 को ही स्वर्णरेखा नदी का पूजन धुर्वा, 21 महादेव, हुंड्रू, जोहना, सिल्ली, चांडिल तथा दोमुहानी, जमशेदपुर में किया जाएगा।

उन्होंने घोषणा की कि साल 2026 में नदी अतिक्रमण के ख़िलाफ़ जबरदस्त आंदोलन चलाया जाएगा। 

नगड़ी में हुई बैठक में तपेश्वर केशरी को मेला समिति का अध्यक्ष चुना गया। विधायक सरयू राय मुख्य संरक्षक चयनित हुए। युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण मेला समिति के संरक्षक होंगे। ध्यातव्य है कि सरयू राय ने ही इस महोत्सव की शुरुआत की थी जो अब बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। 

इस मौके पर तपेश्वर केशरी ने कहा कि समिति का विस्तार शीघ्र किया जाएगा। आयोजन वृहद होगा और इसमें राज्य भर से कई गणमान्य लोग पधारेंगे। पहले यह महोत्सव एक ही स्थान पर होता था। अब यह  महोत्सव 10 स्थानों पर होगा। 

इस अवसर पर दौलत केशरी, बजरंग महतो, पंकज राय, बाँदे उड़ाऊ, कुदुस अंसारी, 
संदीप राज, रवि केशरी, नंद किशोर महतो, ओम प्रकाश, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।
 

 

#Saryu Roy         #MLA West Jamshedpur         #Anshul Sharan         #Year 2026         #Nagri         #20th Swarnarekha Mahotsav 2026         #President of Yugantar Bharti         #A Massive Movement         #Agricultural Scientists         #River Encroachment