News: West Jamshedpur


अयोध्या में आयोजित विशाल धर्म सम्मेलन में शामिल हुए सरयू राय


28 March 2026 | अयोध्या

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय शनिवार को अयोध्या पहुंचे। 

अयोध्या में वह परम पूज्य लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी द्वारा संकल्पित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर पहुंचे। 

वहां धर्म सम्मेलन भी आयोजित किया गया है। 

श्री राय ने धर्म सम्मेलन में हिस्सा लिया।

 इस धर्म सम्मेलन में देश के उत्तर, दक्षिण,पूरब, पश्चिम सभी क्षेत्रों से दर्जनों की संख्या में पीठाधीश्वर पधारे हैं। 

यह जानकारी श्री राय ने दूरभाष पर दी।

#Sary Roy         #MLA West Jamshedpur         #Dharm Sammelan         #Ayodhya         #Shri Lakshminarayan Mahayajna         #Grand Sacrificial Ritual         #Religious Conference