तीजनबाई के निधन पर सरयू ने शोक जताया
05 July 2026 | Jamshedpur
ख्यातिलब्ध पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में सरयू राय ने कहा कि पंडवानी गायिकी को तीजनबाई ने देश-दुनिया में लोकप्रिय बनाया। उन्होंने अपने वर्षों की मेहनत से अनेक पंडवानी गायक-गायिका तैयार किये जो आज भी पंडवानी गायन कर रहे हैं और इस कला को बचाए हुए हैं।
श्री राय ने कहा कि 2022 में रांची में आयोजित पर्यावरण मेला में तीजनबाई का कार्यक्रम हुआ था, जिसने आम जनमानस में गहरा प्रभाव छोड़ा था। उनके निधन से गायिकी की पंडवानी विधा में एक बड़ा शून्य उत्पन्न हो गया है जिसे भरा जाना संभव नहीं।
गौरतलब है कि तीजनबाई को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से 1995 में सम्मानित किया जा चुका था।
#Saryu Roy #MLA West Jamshedpur #TeejanBai #RIPTeejanBai #Tribute #Indian Culture #PadmaVibhushan