श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा
16 July 2026 | Jamshedpur
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर केबुल टाउन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास किया गया।
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पीपल का पौधा लगाकर नवग्रह वाटिका की आधारशिला रखी।
यह कार्यक्रम मंदिर के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया।
सरयू राय ने बताया कि प्रस्तावित नवग्रह वाटिका का निर्माण 25 फीट × 25 फीट (625 वर्ग फीट) क्षेत्र में किया जाएगा।
इसमें समान दूरी पर नौ ग्रहों के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित होंगे।
प्रत्येक ग्रह से संबंधित वृक्ष लगाए जाएंगे तथा उनके चबूतरों पर संबंधित ग्रहों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि आज गुरुवार होने के कारण देवगुरु बृहस्पति से संबंधित पीपल का पौधा लगाकर शिलान्यास किया गया।
अन्य ग्रहों से जुड़े वृक्षों के पौधे उनके निर्धारित दिनों में लगाए जाएंगे।
नवग्रह वाटिका का निर्माण आगामी शारदीय नवरात्र तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
वाटिका के भीतर श्रद्धालुओं के लिए ग्रहों तक पहुंचने और पूजा-अर्चना करने हेतु पर्याप्त स्थान भी उपलब्ध रहेगा।
विधायक ने बताया कि एक दिन पूर्व, 15 जुलाई को महामंडलेश्वर स्वामी उमाकांतानंद जी महाराज मंदिर परिसर पहुंचे थे।
उन्होंने नवग्रह वाटिका के लिए स्थल का चयन किया तथा शंखनाद और नारियल फोड़कर भूमि पूजन संपन्न कराया।
उन्होंने बताया कि उमाकांतानंद महाराज जी द्वारा नवग्रह वाटिका का भूमि पूजन किया गया।
उन्होंने सभी विग्रहों का विशेष पूजन भी किया।
गत बुधवार से ही श्री तुलसीदास रचित रामचरित रामचरितमानस का पाठ चल रहा था, जिसका समापन गुरुवार को हुआ।
इसके पश्चात लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद में खीर, पूड़ी, चटनी और मिक्स वेज परोसा गया।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में भगवान श्री लक्ष्मीनारायण, मां काली, भगवान शिव, श्री गणेश जी एवं श्री हनुमान जी के विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा वर्ष 2024 में आषाढ़ शुक्ल द्वितीया, अर्थात भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दिन संपन्न हुई थी।
मुख्य पुजारी विनोद पांडे द्वारा समस्त पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। श्री राय ने वाटिका में पीपल का पौधा भी लगाया।
शिलान्यास कार्यक्रम में जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, नीरज सिंह, साकेत गौतम, असीम पाठक, बिनोद पांडेय, अशोक कुमार, विकास सिंह, समरेश सिंह, कुणाल कुमार, राहुल, दुर्गा कुमार, पंकज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
#Saryu Roy #MLA West Jamshedpur #Laxmi Narayan Mandir #Navgrah Vatika #Peepal Plantation #Foundation Stone #Rath Yatra #Jagannath Rath Yatra