News: West Jamshedpur


चलंत भोजनालय: अब तक 4000 लोगों ने उठाया लाभ


30 June 2025 | जमशेदपुर

हर हफ्ते विधायक सरयू राय करेंगे इसकी समीक्षा

 जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोमवार को स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे चलंत भोजनालय कार्यक्रम की मासिक समीक्षा की। उन्होंने बताया कि आगे से इस कार्यक्रम की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। 30 जून तक 4000 लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया है। 

गौरतलब है कि  चलंत भोजनालय कार्यक्रम के अंतर्गत 5 रूपये का शुल्क लेकर जरूरतमंद लोगों को दोपहर का भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

 प्रत्येक दिन अलग अलग मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें सोमवार को चावल, दाल, हरी सब्जी, अचार दिया जाता है। 

 मंगलवार को चावल, दाल, आलू सोयाबीन की सब्जी,अचार दिए जाते हैं तो  बुधवार को चावल, दाल, हरी सब्जी, अचार दिए जाते हैं। 

 बृहस्पतिवार को चावल, कढ़ी, आलू-सोयाबीन की सब्जी,अचार दिए जाते हैं तो शुक्रवार को चावल, दाल, आलू-चना की सब्जी, अचार तथा शनिवार को खिचड़ी, अचार और पापड़ शामिल रहता है। रविवार को भोजनालय बंद रहता है।

ज्ञात हो कि चलंत भोजनालय कार्यक्रम की शुरूआत विगत 4 जून को जमशेदपुर पश्चिम  विधानसभा क्षेत्र के कदमा में हुई थी। चलंत भोजनालय की गाड़ी कदमा बाजार के सामने खड़ी होती है। दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे तक जो भी जरूरतमंद आते हैं, उनसे 5 रूपए का शुल्क लिया जाता है और भरपेट भोजन कराया जाता है।

#Saryu Roy         #MLA West Jamshedpur         #Mobile Midday Meal Initiative          #Swarnarekha Area Development Trust         #Monthly Review         #Wholesome meal for just Rupees 5         #4000 Beneficiaries