News: West Jamshedpur


ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जमशेदपुर से कोलकाता जाएगा 30 सदस्यीय दल


03 September 2026 | Jamshedpur

सनशाइन मार्शल आर्ट अकादमी के तत्वावधान में 30 बच्चों का एक दल द्वितीय ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए कोलकाता जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन 5 और 6 सितंबर को किया जाएगा। जमशेदपुर से जाने वाले दल में 12 लड़कियां और 18 लड़के शामिल हैं।

सनशाइन मार्शल आर्ट अकादमी के गणेश सिंह, अमित सोनकर और महिला प्रशिक्षक लीना सिंह ने बताया कि सभी बच्चे प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दल का प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक पदक जीतकर जमशेदपुर लौटे।

 प्रतियोगिता में शामिल होने से पहले गुरुवार को दल के सदस्यों ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। सरयू राय ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें ‘विजयी भव’ का आशीर्वाद दिया और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

#Saryu Roy         #MLA West Jamshedpur         #Kolkata         #Karate Championship         #All India Open Karate Championship         #Karate         #Karate Players         #Sports News