News: West Jamshedpur


महावीर जयंती पर शोभायात्रा में शामिल लोगों को सरयू राय ने फलाहार कराया


31 March 2026 | जमशेदपुर

भगवान महावीर जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में, भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव, जैन समाज, बिष्टुपुर के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई. इस शोभायात्रा का जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने अपने हाथ से शोभायात्रा में शामिल लोगों को फलाहार और शर्बत का सेवन कराया। उन्होंने कहा कि सेवा ही सर्वोपरि है, धर्म चाहे कोई हो। उन्होंने राजगीर से पधारीं साध्वी सधान्जी और साध्वी कल्याणी को नमन किया।
 
शोभायात्रा में शामिल राजेन भाई कमानी, नकुल भाई कमानी, हर्षद भाई गांधी, परेशभाई सेठ, नरेंद्र भाई दोशी, मुकेश भाई गांधी, मिलन भाई वैद्य, भाविन भाई मोदी, मनीष भाई उड़ानी, किलोल भाई भयाणी, राहुल भाई भयाणी, चंद्रकांत देसाई, धीरेन मेहता आदि ने श्री राय की सेवा भाव की खूब सराहना की। 

श्री राय के आवास के पास शोभायात्रा में शामिल लोगों की सेवा करने वालों में वरिष्ठ समाजसेवी अशोक गोयल, सुबोध श्रीवास्तव, देव कुमार वर्मा, सन्नी सिंह, दिनेश सिंह, उदय मंडल, अमित देउड़ी  आदि प्रमुख रहे।

#Saryu Roy         #MLA West Jamshedpur         #Mahavir Jayanti Procession         #Serve Refreshments         #Lord Mahavir Swami Janma Kalyanak Mahotsav