मानगो चौक से पारडीह (वाया चेप पुल) तक जाने वाली सड़क का नामकरण "सद्भावना पथ" करने का आग्रह
04 January 2026 | जमशेदपुर
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को पत्र लिख कर मानगो चौक से चेपा पुल होकर पारडीह तक जाने वाली सड़क का नामकरण "सद्भावना पथ" करने का आग्रह किया है।
पत्र में सरयू राय ने लिखा है कि प्रासंगिक पथ पर विभिन्न संप्रदायों के उपासना स्थल स्थित हैं, जो सांप्रदायिक सद्भाव के अप्रतिम उदाहरण हैं। इस पथ पर मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च आदि उपासना स्थल स्थित हैं। ये सभी उपासना स्थल अत्यंत सक्रिय हैं और जाग्रत हैं। संबंधित संप्रदायों के अनुगामी बड़ी संख्या में अपने उपासना स्थलों पर आते जाते हैं और अपनी विशिष्ट उपासना पद्धति के अनुरूप अनुष्ठान करते हैं।
पत्र में उन्होंने लिखा है कि संयोग है के मानगो चौक से पारडीह चौक की ओर जाने में ये सभी उपासना स्थल सड़क के बायीं ओर स्थित हैं। प्रगाढ़ सांप्रदायिक सद्भाव की इस स्थिति के आलोक में इस सड़क का नामकरण ‘‘सद्भावना पथ’’ करना उचित होगा।
विधायक सरयू राय के द्वारा मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को लिखा पत्र
#Saryu Roy MLA West Jamshedpur #Mango Chowk to Pardih #Chepa Bridge #Sadbhavna Path #Naming Street #Place of Worship #Communal Harmony