News: West Jamshedpur


समस्याग्रस्त इलाकों का सरयू राय ने किया भ्रमण, अपने सामने नाले को चौड़ा करा उसकी सफाई करवाई


19 June 2025 | जमशेदपुर

बोले सरयू: जल-मल निकासी एवं अन्य जनसुविधा संरचानाओं की अनदेखी और उन्हें बाधित करना जलजमाव का बड़ा कारण!

दीपक सहाय से कहा: फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी से जल निकासी नालों की बाधा को तत्काल दूर कराएं

बुधवार से हो रही लगातार बारिश के कारण जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों के घरों में पानी घुस गया है। इन इलाकों में  मानगो का नित्यानंद काॅलोनी, देशबंधु लाइन, कालिकानगर, टैंक रोड, शंकोसाई, रामनगर, करीम सिटी काॅलेज का इलाका प्रमुख है। सोनारी में आदर्शनगर के फेज 4, 7 और 9, अमृता अपार्टमेंट, जाहिरा बस्ती आदि में भीषण जल जमाव हो गया है। 

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को उपरोक्त क्षेत्रों में अपने कार्यकर्ताओं के साथ भ्रमण किया। श्री राय के साथ जमशेदपुर अक्षेस और मानगो नगर निगम के पदाधिकारी भी मौजूद थे। उन्हें तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करने का निर्देश श्री राय ने दिया।

#Saryu Roy         #MLA West Jamshedpur         #Severe Water Logging         #Saryu Roy visited problem areas         #Mango         #Nityananda Colony         #Deshbandhu Line         #Kalikanagar         #Tank Road         #Shankosai         Ramnagar         #Karim City College