सरयू राय के सौजन्य से 300 जरूरतमंदों के बीच कदमा में कम्बल वितरण
23 December 2025 | जमशेदपुर
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के सौजन्य से मंगलवार को कदमा रामजन्म नगर के फुटबॉल मैदान एवं रामनगर चौक पर 300 जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया गया।
इस अवसर पर विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा, थाना अध्यक्ष तारक मुखर्जी, जिला सचिव मनोज सिंह, दिनेश सिंह, राजीव निवास, रवि शंकर सिंह, बाबई दास,मुकेश ठाकुर माधव सिंह ,सपा दास, विश्वजीत सिंह राठौड़, अर्जुन सिंह, अरुण गोंडर, टिंकू साव, रवि सिंह, प्रितपाल सिंह,पुष्पा सरदार आदि मौजूद रहे।