सरयू राय ने पार्षद राजेश सिंह का धरना खत्म करवाया
01 October 2026 | Jamshedpur
एनएच 33 से उड़ते धूल और उससे आम नागरिकों को हो रही परेशानियों के खिलाफ बालीगुमा के वार्ड पार्षद राजेश सिंह गुरुवार को डिमना चौक पर धरना दे रहे थे। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को जब इसकी जानकारी हुई तो वह धरना स्थल पर पहुंचे।
पहले उन्होंने राजेश सिंह से बात की, फिर एनएचएआई के स्थानीय प्रतिनिधियों को भी डिमना चौक पर बुलाया। सरयू राय ने राजेश सिंह से कहा कि अभी कल ही (बुधवार को) वह एनएच 33 का भ्रमण कर चुके हैं। दो दिनों के बाद एनएचएआई सड़क बनाने की प्रक्रिया शुरु करेगी। शुक्रवार को गांधी जयंती है।
शनिवार-रविवार से काम शुरु हो जाएगा। एनएचएआई के प्रतिनिधियों ने भी इसकी स्वीकृति दी। फिर श्री राय के आश्वासन पर राजेश सिंह ने अपना धरना खत्म कर दिया।
#Saryu Roy #MLA West Jamshedpur #Balguma #Dimna Chowk #NH33 #NHAI #Road Development #Dust Pollution