News: West Jamshedpur


अर्जुन मुंडा की माता के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक


23 November 2026 | Jamshedpur

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

 उन्होंने शोक संदेश में कहा कि अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन से वे मर्माहत हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।

सरयू राय ने घोड़ाबांधा स्थित अर्जुन मुंडा के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। 

दोपहर बाद वे बर्निंग घाट पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

#Saryu Roy         #MLA West Jamshedpur         #Arjun Munda         #Heartfelt Tribute         #Condolences         #Former Chief Minister