News: West Jamshedpur


चैतन्य महाप्रभु स्मारक स्थल के तोरण द्वार का सरयू ने किया शिलान्यास


02 October 2026 | Jamshedpur

सोनारी के दोमुहानी में चैतन्य महाप्रभु का स्मारक स्थल के समीप भव्य तोरण द्वार निर्माण कार्य का शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शिलान्यास किया। इस निर्माण कार्य हेतु विधायक सरयू राय ने अपनी विधायक निधि से 14,60,110 रु. की राशि प्रदान की है। गौरतलब है कि श्री राय ने चौतन्य महाप्रभु का शानदार स्मारक बनवाने की बहुत पहले घोषणा की थी।

इस मौके पर सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, रवि ठाकुर, चुन्नू भूमिज, बुद्धेश्वर कर्मकार, राजू कर्मकार, सुजाता सरकार, गीता यादव, दीपक दीप, धनंजय दास, शुभंकर घोष, अमित सिंह, प्रतिभा गुप्ता, निरंजन घोष, विक्की ओझा आदि मौजूद रहे।

#Saryu Roy         #MLA West Jamshedpur         #Chaitanya Mahaprabhu         #Memorial Site         #Sonari         #Domuhani         #Torana Dwar