News: Around Jamshedpur


पुराने सिस्टम से ही लागू हो जाति प्रमाण पत्रः मुखी समाज झारखंड


29 May 2025 | जमशेदपुर

मुखी समाज झारखंड ने जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय को एक ज्ञापन देकर मांग की है कि जैसे पहले मुखिया एवं स्थानीय पदाधिकारी की अनुशंसा पर जाति प्रमाण पत्र निर्गत होता था, वही व्यवस्था दोबारा लागू करवाएं।

समाज के अध्यक्ष मनोज मुखी, सुरेश मुखी, राजू मुखी, नितिन मुखी, संदीप मुखी, देव मुखी, संजय कंसारी, पोरेस मुखी और अनिकेत मुखी ने यहां जारी ज्ञापन में कहा कि वे लोग झारखंड के मूल वासी हैं। उनकी पीढ़ियां यहां खप गईं। समाज के अधिकांश लोग भूमिहीन हैं। समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा है जिससे नई पीढ़ी के लोगों का भविष्य अंधकारमय होता चला जा रहा है। जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं कर समाज के लोगों का अधिकार छीना जा रहा है। अब कहा जा रहा है कि अगर जाति प्रमाण पत्र चाहिए तो खतियान लाओ। हमारे समाज के प्रायः सभी लोग मेहनत-मजदूरी करते हैं और भूमिहीन हैं। खतियान कहां से लाएंगे। इन लोगों ने विधायक से मांग की है कि जो व्यवस्था पहले से चली आ रही थी, उसे ही दोबारा बहाल किया जाए ताकि जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया जा सके।
 

#Saryu Roy         #MLA West Jamshedpur         #Mukhi Community         #Caste Certificate Issue         #Tribal Rights         #Indigenous Community