ख़बरें: पश्चिमी जमशेदपुर


श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में लोग कल करेंगे योग


20 June 2025 | जमशेदपुर

 विश्व योग दिवस के शुभ अवसर पर कल, 21 जून को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति और क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस मनाया जाएगा। योग दिवस श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर, केबुल टाऊन में सुबह 6 से 7 बजे तक मनाया जाएगा। 

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक सरयू राय और क्रीड़ा भारती के शिवशंकर सिंह ने बताया कि कल, शनिवार की सुबह एक घंटे तक विश्व योग दिवस पर योग किया जाएगा। श्री राय और श्री सिंह ने आमजन से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आकर योग करने की अपील की है |

#Saryu Roy         #MLA West Jamshedpur         #Yoga at Shri Lakshmi Narayan Mandir premises         #International Yoga Day 2025         #Sri Lakshmi Narayan Temple Restoration Committee         #Krida Bharti