ख़बरें: पश्चिमी जमशेदपुर


विस में सरयू ने उठाया जमशेदपुर में चोरी, छिनतई, गोली कांड और गृहभेदन का मामला


24 March 2025 | रांची

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को तारांकित प्रश्न के माध्यम से जमशेदपुर में चोरी, छिनतई, गोली कांड और गृहभेदन के कांडों की बढ़ती घटनाओं पर सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने सरकार से यह भी कहा कि शहरों में पुलिस बल का बड़ा हिस्सा दोपहिया वाहनों की चेकिंग में लगा दिया गय़ा है। कई बार तो एक ही वाहन की चेकिंग दो-दो बार की जा रही है। यदि इस पुलिस बल को अपराध नियंत्रण में लगाया जाय तो बेहतर होगा। क्या सरकार ऐसा करना चाहती है?

इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा। विधायक ने कदमा फार्म एरिया में हुए गृहभेदन की घटनाओं पर विशेष तौर पर सवाल पूछा तो मंत्री ने कहा कि इसमें अंतर्राज्यीय गिरोह संलिप्त है। गौरतलब है कि जमशेदपुर में गृहभेदन के 24 कांडों में से केवल चार कांडों का ही उद्भेदन अभी तक हो पाया है। 
 

सरयू राय द्वारा दिनांक 24-03-2025 को पूछा जानेवाला तारांकित प्रश्न संख्या 56 का उत्तर प्रतिवेदन

#Saryu Roy         #MLA West Jamshedpur         #Jharkhand Vidhansabha