श्याम मंदिर के बाहर भव्य तोरण द्वार का निर्माण कराएंगे सरयू राय
18 January 2025 | जमशेदपुर
शनिवार को श्री श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया | यह आयोजन श्री श्याम सेवा समिति द्वारा किया गया | सत्यनारायण मंदिर, बिष्टुपुर में आयोजित इस आयोजन के तहत संध्या काल में निशान यात्रा निकाली गई | इस यात्रा में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी शामिल हुए | श्री राय ने घोषणा की कि नवनिर्मित खाटू श्याम जी मंदिर के बाहर अपनी विधायक निधि से भव्य तोरण द्वार का निर्माण करवाएंगे | इस घोषणा से मंदिर समिति के सदस्य बेहद प्रफुल्लित दिखे और श्री राय का आभार जताया | श्री राय ने बताया कि जमशेदपुर शहर में खाटू श्याम जी का यह तीसरा मंदिर होगा |
श्याम मंदिर के बाहर भव्य तोरण द्वार का निर्माण कराएंगे सरयू राय