ख़बरें: पश्चिमी जमशेदपुर


फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सरयू राय से मिला, बकाया कमीशन दिलाने की मांग


28 July 2025 | Jamshedpur

फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय से मुलाकात की और जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के बकाया कमीशन के भुगतान समेत अनेक मुद्दों पर चर्चा की। सरयू राय ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस संबंध में वह खाद्य सचिव से बात कर कोई रास्ता निकालने का प्रयास करेंगे।

एसोसिएशन की तरफ से दीपक कुमार साव, विनोद साव, ओमकार सिंह, सिकंदर कुमार, विनोद कुमार, मनोज गुप्ता आदि ने ज्ञापन में कहा है कि उन्हें 9 माह से कमीशन नहीं मिला है। अगर किसी को 9 माह से कमीशन नहीं मिलेगा तो वह खाएगा क्या। इन लोगों ने ज्ञापन में कहा है कि ग्रीन कार्ड का दो साल का कमीशन भी उन्हें नहीं मिला है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि एनआईसी के माध्यम से राशन देने में भी गड़बड़ी की जा रही है। जितना राशन मिलना चाहिए, उससे बेहद कम मिल रहा है।
 

#Saryu Roy         #MLA West Jamshedpur         #Support Ration Dealers         #Commission Pending         #Ration Dealers Demand         #NIC Ration Issues