ख़बरें: पश्चिमी जमशेदपुर


बेल्डीह के कई घरों में घुसा पानी, सरयू के निर्देश पर जमशेदपुर अक्षेस हुआ सक्रिय, आज से विधायक की तरफ से होगी भोजन की व्यवस्था


16 July 2025 | जमशेदपुर

बुधवार को हुई भारी बारिश से बिष्टुपुर स्थित बेल्डीह बस्ती में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी। कई घरों में पानी घुस गया। लोगों ने विधायक सरयू राय को इसकी सूचना दी।  विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर अक्षेस के अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों को राहत पहुंचाएं। जो जरूरी कदम हों वो उठाए जाएं। जमशेदुपर अक्षेस के सिटी मैनेजर जोय गुड़िया और अन्य अधिकारी बेल्डीह बस्ती पहुँचे। जिनके घरों में पानी घुस गया था, उन्हें नजदीक के सामुदायिक भवन में स्थानांतरित करवाया गया और उनके रात्रि भोजन की व्यवस्था करवायी गयी। 

विधायक सरयू राय के निर्देश पर उनके जनसुविधा प्रतिनिधि नीरज सिंह ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि विधायक के निर्देश पर गुरुवार से प्रभावित लोगों को श्री बालाजी अन्नपूर्णा की तरफ से भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

#Saryu Roy         #MLA West Jamshedpur         #Rain Water entered many houses of Beldih         #Jamshedpur JNAC Active         #Instructions of Saryu Roy         #Food arranged by the MLA