ख़बरें: पश्चिमी जमशेदपुर


पंचतत्व में विलीन हुए राधे यादव, सरयू राय ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि


01 September 2025 | Jamshedpur

जमशेदपुर में राष्ट्रीय जनता दल के आधार स्तंभ रहे स्वर्गीय राधे प्रसाद यादव सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गये। सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में भुईंयाडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनके पुत्र सुनील यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। घाट पर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय भी पहुंचे थे। उन्होंने स्वर्गीय यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर भाई हीरालाल यादव, भतीजा श्रीनिवास यादव, शंभू यादव, जनता दल (यूनाइटेड) के सुबोध श्रीवास्तव, कुलविंदर सिंह पन्नू, विजय सिंह, गोल्डन पांडेय, चंद्रशेखर राव, केके शर्मा, रामजी शर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
 

#Saryu Roy         #MLA West Jamshedpur         #Radhe Prasad Yadav         #RJD         #Emotional Farewell         #Respect And Tribute         #Panch Tatva