ख़बरें: पश्चिमी जमशेदपुर


300 बाढ़ पीड़ितों को मिला दोपहर का भोजन


27 July 2025 | Jamshedpur

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश और आशुतोष राय के नेतृत्व में रविवार को बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। श्री बालाजी अन्नूपूर्णा चलंत मध्याह्न भोजनालय से यह भोजन बाढ़पीड़ितों को दिया गया। शास्त्रीनगर के निर्मल कालोनी, ब्लॉक नंबर 5, ब्लॉक नंबर 4, ग्वाला बस्ती, रामनगर और श्याम नगर में 300 से ज्य़ादा बाढ़पीड़ित लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। भोजन में भात, दाल, सब्जी और अचार दिया गया। भोजन वितरण में दीपू सिंह, भीम सिंह, अतुल सिंह, तारक मुखर्जी, मनोज सिंह, दिनेश सिंह और रविशंकर सिंह की महती भूमिका रही।
 

#Saryu Roy         #MLA West Jamshedpur         #FoodDistribution         #Flood Victims Support         #Community Service         #Jamshedpur Flood Relief         #Helping The Needy