सरयू राय ने शुरु किया मानगो में 150 स्ट्रीट लाइट लगाने का काम
02 October 2026 | Jamshedpur
विधायक निधि से खर्च होंगे ₹11.89 लाख
विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की मांग पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने उन स्थानों पर 150 एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू कराया, जहां बिजली के पोल तो मौजूद हैं, लेकिन लाइट नहीं लगी होने के कारण रात में अंधेरा रहता है। इसके लिए विधायक निधि से 11 लाख 89 हजार 250 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
एलईडी स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन अभियान की शुरुआत मानगो के वार्ड संख्या 9 के बालीगुमा तथा वार्ड संख्या 6 के डिमना बस्ती से की गई। इन क्षेत्रों में ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां पहले से पोल लगे हुए हैं, लेकिन प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय नागरिकों को रात में आवागमन में परेशानी होती थी।
इस मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में नागरिकों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए उन स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं, जहां पोल उपलब्ध हैं लेकिन लाइट नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पोल भी उपलब्ध नहीं हैं और प्रकाश की आवश्यकता है, वहां सोलर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य भी कराया जा रहा है।
इस प्रकार, एक ओर मौजूदा बिजली के पोल पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसे इलाकों में सोलर एलईडी लाइट लगाने की पहल की जा रही है जहां नए विद्युत पोल की आवश्यकता है। इससे विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रात के समय प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
एलईडी स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन के शुभारंभ के अवसर पर मानगो नगर निगम के उप महापौर राहुल कश्यप, वार्ड सदस्य राजेश सिंह, रविन्द्र सिंह सिसोदिया, राजू प्रजापति एवं अजय महतो सहित पिंटू सिंह, डी. मिश्रा, अनिमेष सिन्हा, राहुल कुमार, महेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार, भोला, बाबा, नानकू ओझा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
#Saryu Roy #MLA West Jamshedpur #Mango Municipal Corporation #Street Lights #LED Street Lights #MLA Fund #Road Safety #Public Safety