ख़बरें: पश्चिमी जमशेदपुर


हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक


07 October 2026 | Jamshedpur

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी रूपी सोरेन के निधन पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। 

उन्होंने यहां जारी शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

सरयू राय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूजनीया माताजी के निधन की सूचना बेहद मर्माहत करने वाली है। उन्होंने एक सफल और सार्थक जीवन जिया तथा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार और मातृवत् स्नेह पाने वाले हजारों लोगों की विरासत छोड़ी है।

उन्होंने कहा कि दिवंगत माताजी का स्नेह और व्यक्तित्व हमेशा लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेगा।

 सरयू राय ने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा समस्त परिजनों एवं समर्थकों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

#Saryu Roy         #MLA West Jamshedpur         #Hemant Soren         #Rupi Soren         #Condolences         #Tribute         #RIP         #Political News