ख़बरें: रांची


पीएम आवास योजना: रांची से ऑनलाइन जुड़े सरयू राय


19 June 2026 | Ranchi

 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित 340 मकान आज लाभुकों को सौंप दिए गए। उन्हें उनकी चाबी दे दी गई। नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कार्यक्रम का ऑनलाइन उद्घाटन किया। उनके साथ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी मौजूद थे। 

गौरतलब है कि इस परियोजना का शिलान्यास 2018 में हुआ था। इसे 2023 में ही लाभुकों को समर्पित कर देना था लेकिन तीन साल के विलंब के बाद सरयू राय के दबाव बनाने के बाद आज 340 लाभुकों को मकान की चाबी दी गई।

#Saryu Roy         #MLA West Jamshedpur         #PMAY         #Pradhan Mantri Awas Yojana         #PMAY Housing         #Urban Development