ख़बरें: पश्चिमी जमशेदपुर


बारीडीह का 8 साल का आदित्य राज मॉडलिंग में नंबर 2


21 May 2026 | Jamshedpur

विधायक सरयू राय घर पर जाकर मिले, हौसला बढ़ाया

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय गुरुवार को बारीडीह निवासी वर्षा श्रीवास्तव और सतीश कुमार के सुपुत्र आदित्य राज से मिले और उन्हें शुभकामनाएं दीं, हौसला बढ़ाया। 

गौरतलब है कि आदित्यराज ने मिस/मिस्टर/मिसेज/किड्स मॉडलिंग-डांस प्रतियोगिता (इंडिया-एशिया) में जमशेदपुर का नाम रौशन किया है। वह इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहा। आदित्य राज अभी मात्र 8 साल का है। 

आदित्यराज की मां वर्षा श्रीवास्तव ने बताया कि यह प्रतियोगिता 16 और 17 मई को आदित्यपुर के द क्रूज में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में कुल 13 राउंड हुए। आदित्य राज इसमें दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने मॉडलिंग में हिस्सा लिया था। 
आदित्यराज के नाना दीपक श्रीवास्तव रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल, बिष्टुपुर में गेम टीचर रहे हैं। आदित्यराज की नानी रीतू श्रीवास्तव होम मेकर रही हैं। दोनों अपने नाती की सफलता से गदगद हैं।

#Saryu Roy         #MLA West Jamshedpur         #AdityaRaj         #Modeling         #Dance Competition         #India Asia         #Young Talent